उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी:इंटर लॉकिंग रोड निर्माण में हो रही धांधली मोहनापुर ग्राम पंचायत में चल रहा कार्य

कौशाम्बी : जनपद में मूरतगंज विकास खंड के हथिया भीट ग्राम पंचायत में चल रहे इंटर लॉकिंग रोड निर्माण कार्य में जमकर धांधली की जा रही है, रोड निर्माण कार्य मानक के विपरीत किया जा रहा है जिसमें अनियमितिता साफ दिखाई दे रही है कार्यदाई संस्था द्वारा सही से कार्य नहीं कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ग्राम सचिव ये बात करने पर बताया कि यह इंटर लॉकिंग रोड विधायक निधि से बनवाई जा रही है जिसमें जमकर ठेकेदार द्वारा धांधली की जा रही है इंटर लॉकिंग रोड का निर्माण गेदंउ के घर से लेकर राम भवन के घर तक कराया जा रहा है, इस संबंध में जब संबंधित जेई से बात की गई तो टाल मटोल कर बात को घुमा दिया जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि कार्यदाई संस्था द्वारा रोड निर्माण में धांधली की जा रही है, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है। रिपोर्ट:संपादक सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!