A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

थाना कोतवाली सिहोर ने 05 साल से03 प्रकरणों में स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप छाजेड़

 

*थाना कोतवाली सीहोर ने 05 साल से 03 प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*

 

Related Articles

आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा फरार व स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है ।

इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्ग दर्शन में टीम गठित की थी जो दिनांक 23.03.24 को फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ संजीव पंवार पिता संतोष पंवार उम्र 25 साल निवासी लुनिया मोहल्ला गंज सीहोर को गिरफ्तार किया। उक्त वारंटी 03 न्यायालयों के 03 प्रकरणों में फरार था, जो अधोलिखित हैं।

01. प्रकरण क्र.375/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट

02. प्रकरण आर.सी.टी क्रमांक 680/2020 धारा 294,323,506 भादवि

03. प्रकरण क्रमांक आर.टी.नं. 1033/19 धारा 294,323,324,506,34 भादवि

उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

*सराहनीय भूमिका* –थाना प्रभारी श्री गिरिश दुबे, उनि विक्रम आदर्श, परि. उनि भावना यादव व प्र.आर. 152 दयाराम चौरे, प्र. आर. 184 देवेन्द्र सिंह, प्र.आर.218 विजय बोबडे, आर. 693 महेन्द्र मीणा, आर. 159 सुरेश मालवीय, आर.379 चन्द्रप्रताप सिंह ।

Show More
Back to top button