देशमध्यप्रदेश

कटनी – जिले में नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्‍तापूर्ण दूध एवं खाद्य सामग्री उपलब्‍ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लिये खाद्य पदार्थों के नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लिये खाद्य पदार्थों के नमूने

🔳खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लिये खाद्य पदार्थों के नमूने
🔳कटनी – जिले में नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु खाद्य विभाग को सघन जांच अभियान चलाने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की उड़नदस्ता टीम के द्वारा खाद्य विक्रय संस्थानों की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि जांच के दौरान उड़नदस्ता टीम द्वारा कटनी के सब्जी मंडी स्थित श्री गोपाल डेयरी से पनीर एवं दही के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं बरगंवा स्थित कान्हा डेयरी से दूध का सैंपल लिया गया।
इसी प्रकार ग्राम खंजरी स्थित आटा मिल चैटरुमल नेचुमल फर्म का निरीक्षण कर यहां से जांच हेतु गेहूं का नमूना लिया गया। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ता टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र दुबे, वाजिद मोहिब, श्री गोपेश मिश्रा, श्री बृजेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!