Uncategorized

अंबेडकरनगर, अकबरपुर बाईपास की 90% भूमि का हुआ अधिग्रहण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर

लगभग 11.3 किमी. लंबाई में निर्मित होने वाले अकबरपुर नगर बाइपास निर्माण से प्रभावित 1100 से अधिक किसानों में लगभग 90 प्रतिशत किसानों की भूमि के बैनामा का कार्य पूर्ण कर लिया गया।251 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास के निर्माण के लिए इन दिनों मिट्टी पटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। गेहूं कटाई के बाद निर्माण में और भी तेजी आने की उम्मीद है।

अकबरपुर नगर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए वर्ष 2021 में अकबरपुर बाईपास के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। 251 करोड़ की लागत से 11.3 किमी. लंबे बाईपास निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति को दी गई। मालूम हो कि अकबरपुर नगर में लगभग हर वक्त लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर ग्लोबल विजडम विद्यालय के बगल से बसखारी मार्ग तक अकबरपुर बाईपास का निर्माण होना है।

बाइपास निर्माण के लिए 1100 से अधिक किसानों की भूमि का अधिग्रहण होना है। वर्ष 2025 तक बाईपास का निर्माण पूरा करने के क्रम में न सिर्फ लगभग 90 प्रतिशत किसानों की भूमि का बैनामा करा लिया गया बल्कि इन दिनों मिट्टी पटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। बताया जाता है कि गेहूं की कटाई के बाद निर्माण में और भी तेजी आएगी।

जाम से मिलेगी राहत

अकबरपुर नगर के दीप कुमार व नियाज ने कहा कि बाइपास निर्माण से अकबरपुर नगर में लगने वाले जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, नई सड़क, बस स्टेशन क्षेत्र में अक्सर जाम के संकट से लोगों को जूझना पड़ता है। बाईपास निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी। शहजादपुर के गोलू अग्रहरि व संदीप बंका ने कहा कि जिम्मेदारों को बाईपास का निर्माण स सिर्फ निर्धारित समयावधि में कराना चाहिए, बल्कि इसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए।

तेजी से चल रहा काम

बाईपास निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इन दिनों मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। जिन किसानों की भूमि का बैनामा नहीं हुआ है, उसे अप्रैल माह में गेहूं कटाई के बाद बैनामा करा लिया जाएगा। – सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!