A2Z सभी खबर सभी जिले की

बालाओं के साथ डांस करते हुए देसी कट्टा लहराता युवक का वीडियो वायरल

बालाओं के साथ डांस करते हुए देसी कट्टा लहराता युवक का वीडियो वायरल

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धनकी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बार बालाओं के साथ डांस करते हुए देसी कट्टा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैलांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और किस कार्यक्रम के दौरान बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जहानाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हथियार की प्रकृति और उसके वैध या अवैध होने की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश जारी है। बिहार में सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो समय-समय पर सामने आते रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आरोपी की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button