

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । गुरुवार की रात आए भीषण तूफान के चलते बाकी मार्ग में संचालित मुर्गा फार्म ध्वस्त होने से 3500 मुर्गो की मौत हो गई। तूफान से मुर्गा फार्म संचालक को करीब 6 लाख की क्षति होने का अनुमान है। कस्बे के लखनापुरवा मुहाल निवासी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उसने बाकी मार्ग में मुर्गा फार्म बना रखा है। फॉर्म में 8000 मुर्गे पाल रखे थे गुरुवार को आए तूफान से 3500 मुर्गों की मौत हो गई है और मुर्गा फार्म पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। मूर्गो के अलावा फार्म हाउस मालिक का कुलर, पंखों का भी नुकसान हुआ है।