A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :आंधी-तूफान में 50 बिजली पोल क्षतिग्रस्त, तीन गांवों में अंधेरा; ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। बीते 28-29 मई की रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्राम मांचा, सिलौली और कम्हरिया में करीब 45 से 50 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे ग्रामीणों को पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मांचा निवासी ग्रामीण जीशान अली का कहना है कि दैवीय आपदा के कारण गांवों के भीतर और बाहर लगे कई बिजली खंभे टूटकर गिर गए, जिससे पूरे ग्रामीण फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।शनिवार को ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार महेन्द्र गुप्ता को शिकायती पत्र सौंपकर क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को तत्काल बदलवाने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से बिजली न मिलने के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ पशुपालकों और किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस मौके पर जीशान अली, इमरान, आरिफ अली, नाजिम अली, कमर उद्दीन और मुजझीर अली सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button