


हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार कि रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। मौदहा विकास खंड के माचा, असुई, डुंगवां, खड़ेही, मासगवां-1/2 और सिलौली सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में प्राइवेट लाइनमैनों के इशारे पर बिजली सप्लाई संचालित की जा रही है, जिससे फीडर समय से नहीं चल पा रहा है और आए दिन गांवों की लाइन काट दी जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार माचा गांव में मामूली खराबी आने पर सिलौली फीडर से बिजली बंद कर दी जाती है। आरोप है कि पावरहाउस का फोन नंबर या तो बंद रहता है या फिर कॉल रिसीव नहीं की जाती। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सोनू माचा, गया कमहरिया और प्रकाश कमहरिया सहित कुछ प्राइवेट लाइनमैन बिजली व्यवस्था में दखल देकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करते हैं। वहीं फीडर पर तैनात लाइनमैन बाबू के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वह महीने में एक बार भी लाइन देखने नहीं आता।बीती रात आई तेज आंधी, बारिश और तूफान के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए, जिससे गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा जल्द बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

