A2Z सभी खबर सभी जिले की

आबकारी वृत्त सौसर की बड़ी कार्रवाई,अवैध महुआ शराब एवं लाहन पर दबिश, 06 प्रकरण दर्ज,नदी एवं नाले किनारे संचालित अवैध गतिविधियों पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

आबकारी वृत्त सौसर की बड़ी कार्रवाई

अवैध महुआ शराब एवं लाहन पर दबिश, 06 प्रकरण दर्ज

Related Articles

नदी एवं नाले किनारे संचालित अवैध गतिविधियों पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

पांढुर्णा / 27 मई 2026/
सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त सौसर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम बड़गांबोड़ी, नवथल एवं बागोड़ा ढाना क्षेत्र में नदी एवं नाले किनारे संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 8000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 150 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।

आबकारी विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं च के तहत कुल 06 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। मौके पर बरामद महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के.सी. चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल. मरावी, श्रीमती भारती गोंड, श्री वसुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्रीमती पूर्णिमा बरकड़े, श्री नरेंद्र नागेश, श्री जीतसिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक श्री जितेन्द्र धुर्वे, श्रीमती भावना हेड़ाऊ, श्री उत्कर्ष ठाकरे, श्री सचिन श्रीवास्तव, श्रीमती भारती मरकाम, श्रीमती रवीना, श्री कुमार शर्मा एवं श्री राजकुमार यदुवंशी उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियानात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Show More
Back to top button