A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । बीतीरात कानपुर में रह रहे पुत्रों को गृहस्थी का सामान देकर लौट रहे सेवानिवृत शिक्षक को हाईवे किनारे लघुशंका करते समय अज्ञात वाहन‌ ने टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

थाना क्षेत्र के विदोखर पुरई निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम विश्वकर्मा शनिवार को देर रात गांव निवासी पप्पू सोनी के ऑटो में गेहूं आदि गृहस्थी का सामान लादकर कानपुर में रह रहे पुत्रों को देने गए थे। रात में सामान देकर वापस लौटते समय जहांगीराबाद (घाटमपुर) के पास ऑटो से उतरकर हाईवे किनारे लघुशंका करने लगे इसी बीच गुजरे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और भाग निकला। इस घटना में सेवानिवृत्त शिक्षक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना ऑटो चालक ने परिजनों के साथ गांव वालों को दी। सूचना पाकर दोनों पुत्र तथा गांव वाले मौके पर पहुंचे और घाटमपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अचानक हुई घटना में पत्नी संगीता विश्वकर्मा, पुत्र मनोज विश्वकर्मा, लोकेश उर्फ राजू विश्वकर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!