
तहसील कार्यालय पांढुर्णा में टी. बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय निश्चय शिविर आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
आज दिनांक 14 मई 2026 को तहसील कार्यालय पांढुर्णा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री के मार्गदर्शन तथाअनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अल्का एक्का के निर्देशानुसार टी. बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिन निश्चय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डॉ. दीपेन्द्र सलामे सी.बी.एम.ओ. द्वारा की गई।

शिविर में ग्राम से आए लगभग 98 कोटवार एवं ऑफिस स्टाफ के 09 अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बी.पी., शुगर, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन द्वारा टी.बी. जांच, स्फूटम कलेक्शन एवं सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, एसआर कैल्सियम, HbA1C सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में डॉ. मनीष मरावी मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. लता खण्डार चिकित्सा अधिकारी (आरबीएसके), श्री सुरेश कुमार टेकाम बीईई, श्री तुषार सिंगारे वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, श्री महेन्द्र पिंजारकर सीएचओ, श्री कमलेश चांदसूरे सीएचओ, श्री संतोष झपाटे सीएचओ, श्री रविन्द्र खोब्रागढे लैब टेक्निशियन, श्री संदीप सरियाम असिस्टेंट लैब टेक्निशियन, श्रीमती मंदाकिनी विरखरे एएनएम, श्रीमती पुष्पमाला मंडरे एएनएम, श्रीमती दुर्गा बारंगे एएनएम, श्रीमती सरिता यादव एएनएम, श्री शरद टेकाम एवं श्री गगन इंदौरकर एक्स-रे टेक्निशियन उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक का विशेष सहयोग रहा।