A2Z सभी खबर सभी जिले की

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोजाबाद में सेवा पखवाड़ा का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

अखंड भारत समाचार संवाददाता करण सिंह गुरुग्राम हरियाणा शिक्षा से ही होता है राष्ट्र कल्याण : एसीआईएस चेयरमैन करण गुरुग्राम हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद औद्योगिक के प्रांगण में आज सेवा पखवाड़ा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया l इसमें छात्राओं ने स्वागत गीत, देश भक्ति गीत गाकर और हरियाणवी कल्चर में नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया l सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीआईएस हरियाणा चेयरमैन करण सिंह लखेरा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए उनका फूल माला पहनाकर और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया चेयरमैन करण सिंह लखेरा ने कहा कि आज के समय में बच्चे नशा ज्यादा करते हैं नशा चाहे हुक्का, बीड़ी, सिगरेट का हो या मोबाइल का हो विद्यार्थियों को अगर पढ़ाई में ध्यान लगाना है तो मोबाइल से दूरी रखना बहुत जरूरी है l बच्चों में आजकल मोबाइल का नशा इतना ज्यादा हो गया है कि वह पढ़ाई पर ध्यान ना देकर ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं जिससे समय और पैसे की बर्बादी होती है और छात्र गलत दिशा की तरह चले जाते हैं l अनुदेशको के द्वारा बताए गए प्रशिक्षण के ज्ञान को ग्रहण करना चाहिए l प्रधानाचार्य विजय पाल ने बच्चों को शिक्षा में कैसे सुधार किया जाए,, खेलों में भागीदारी,ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के बारे में बच्चों को जागरूक किया ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और उन्होंने बताया कि हमारे मौजाबाद राजकीय प्रशिक्षण संस्थान में कई प्रकार की ट्रेड है जिससे बच्चे अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं और उन्हें विशेष कर एक बात बताई की आठवीं पास विद्यार्थी भी वेल्डर ट्रेड से एडमिशन ले सकते है जिसकी मासिक फीस ₹45 बताई गई है सरकार का उद्देश्य कोई भी गरीब वर्ग के लोग बिना किसी ट्रेड के दाखिला लिए बगैर ना रहे और शिक्षा में सुधार हो और अपना उज्जवल भविष्य बनाएं प्रधानाचार्य ने आए हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचने पर धन्यवाद किया और कहा की आप समय समय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आते रहे और बच्चों को जागरुक करते रहे l इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक विजयपाल,तेजपाल वर्ग अनुदेशक,अनिल सहायक, संदीप कुमार सहायक, बिनु दलाल कोपा अनुदेशक, अविनाश ढोलीवाल वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस अनुदेशक, इत्यादि उपस्थित हुए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!