A2Z सभी खबर सभी जिले की

डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग की जनसमुदाय से अपील

साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव एवं सतर्कता अपनाकर डेंगू के प्रसार को रोकने का आग्रह

डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग की जनसमुदाय से अपील

साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव एवं सतर्कता अपनाकर डेंगू के प्रसार को रोकने का आग्रह

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (स्वास्थ्य विभाग) अंतर्गत डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आमजन से आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि जनसमुदाय अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके, टंकियां एवं टायरों की प्रति सप्ताह जांच करें कि उनमें एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे हैं। लार्वा पाए जाने अथवा पानी जमा होने की स्थिति में उन्हें खाली कर साफ-सफाई सुनिश्चित करें।

विभाग द्वारा यह भी सलाह दी गई है कि पानी के बड़े कंटेनर जिनकी नियमित सफाई अथवा ढंकना संभव न हो, उनमें प्रति सप्ताह मीठा तेल डाला जाए। साथ ही मच्छरों के काटने से बचाव हेतु पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, दिन के समय बच्चों एवं वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सुलाने, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करने तथा शाम के समय नीम पत्तियों का धुआं करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, नाक एवं मसूड़ों से रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में डेंगू के संचरण एवं प्रसार को समाप्त अथवा कम करने में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button