A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गंदगी के चलते गांव में बढ रहा संक्रामक रोग फैलने का खतरा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । ग्राम पंचायत बांकी की बजबजा रही नालियां स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं जिम्मेदार सब कुछ देखने सुनने के बाद चुप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण मायूश है।

बांकी के ग्रामीण सुशीला देवी, अनिल सविता, देबू सविता, कल्लू सिंह आदि ने बताया की नाली खराब होने से गांव का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है सफाई नहीं होने से पूरा रास्ता बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान जिम्मेदार नहीं करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास को समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रास्ते में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने बताया कि उन्होंने नाली बनाने के लिए कार्य योजना में प्रस्ताव डाल दिया है धनराशि आते ही नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!