A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: बैंक व सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन चेकिंग अभियान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक व सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

Related Articles

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन तलाशी ली और बैंक परिसर, एटीएम सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस ने लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी व साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही बैंक कर्मियों व सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button