A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों के साथ हाजी रवाना 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। पवित्र हजयात्रा के लिए जिले से हाजियों का पहला जत्था रवाना हो गया इस दौरान हजारों लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारे लगाकर हाजियों को विदा किया।

मुस्लिम समुदाय की सबसे पवित्र मानी जाने वाली हजयात्रा के लिए सोमवार को जिले से पहला जत्था रवाना हुआ जिसमें कस्बे के आधा दर्जन हाजी भी साथ रहे। हाजियों को भेजनें के लिए हजारों अकीदतमंद सुबह से ही उनके घरों पर इकट्ठा हो गए और हजयात्रा पर जाने वाले हाजियों को फूल माला पहना कर और लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों के साथ बकरीद में सऊदी अरब के मक्का में होने वाले हज के लिए लिए बिदाई दी।कस्बे से पवित्र हजयात्रा पर जाने वाले हाजियों में छोटा कसौडा के मोहम्मद हारुन और मलका बानो सहित आधा दर्जन से अधिक हाजी शामिल रहे।उक्त सभी हाजी लखनऊ स्थित हज हाउस में कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच के बाद चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से मक्का के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button