A2Z सभी खबर सभी जिले की

एस्कॉर्ट एंड गाइड की टीम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान

नदी किनारे जमा कचरे की नियमित सफाई की गई और लोगों को इसके महत्व के प्रति किया जागरूक

एस्कॉर्ट एंड गाइड की टीम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान

नदी किनारे जमा कचरे की नियमित सफाई की गई और लोगों को इसके महत्व के प्रति किया जागरूक

जहानाबाद। शहर में दरधा नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एस्कॉर्ट एंड गाइड की टीम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी किनारे जमा कचरे की नियमित सफाई की गई और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अमित कुमार ने बताया कि टीम के सदस्य लगातार नदी तट पर फैली गंदगी को हटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि शहर के कुछ लोग अब भी जागरूक नहीं हैं और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा नदी में फेंक रहे हैं, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है।

Related Articles

उन्होंने कहा कि इस लापरवाही का असर न केवल पर्यावरण पर पड़ रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए टीम ने स्वच्छता के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों को यह भी समझाया गया कि स्वच्छ नदी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है।

ईस पहल में कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए और उन्होंने नदी को साफ रखने का संकल्प लिया। टीम का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही दरधा नदी को फिर से स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।अमित कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता रहेगा, ताकि शहर की नदियां स्वच्छ बनी रहें और पर्यावरण सुरक्षित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!