

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। किसी भी शाला का परिणाम वहां के शिक्षकों की योग्यता और विद्यार्थियों के परिश्रम और उसकी श्रेष्ठता को दर्शाता है। हमें प्रसन्नता है कि सरकारी शालाओं का परिणाम इस वर्ष बहुत बेहतर रहा है। जिन शिक्षको और प्राचार्य ने एक उत्कृष्ट कार्य योजना बनाकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर शाला का परिणाम शत प्रतिशत दिया है। इसके लिए वह सभी सम्मान के पात्र है। उक्त उद्बोधन सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकडे ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम लाने वाले शाला प्राचार्य के सम्मान समारोह, विकासखंड स्तरीय चार ब्लॉक की समीक्षा बैठक एवं शिक्षक समस्या निवारण शिविर में दिए। उक्त कार्यक्रमों का आयोजन सांदीपनि विद्यालय मनावर के सभा गृह में आयोजित किया गया। 
कक्षा 12वीं मे सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य सुश्री सजन चौहान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघाना और अभिषेक पाचुरेकर करौली तथा कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत परिणाम के लिए कैलाश बुंदेला शासकीय हाई स्कूल गवलीपिपलिया, प्रदीप मालवीय मोराड एवं राम सोनी ज़लखां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक समस्या निवारण शिविर में कुल 23 शिक्षकों केआवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण ब्लॉक एवं संकुल से होना है उसके लिए सहायक आयुक्त नरोत्तम वर्कड़े ने तुरंत निर्देश दिए एवं जो निराकरण जिला स्तर से होने हे उन्हें शीघ्र हल करने का कहा गया। इसके बाद चार ब्लाकों गंधवानी, उमरबन ,धरमपुरी और मनावर के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। सहायक आयुक्त बरकडे, सहायक संचालक आनंद पाठक, क्षेत्रीय संयोजक पराग अमोली ने प्राचार्यों के समक्ष आगामी कार्य योजनाओं को लेकर सभी बिंदु रखें तथा विस्तार से चर्चा की।
समीक्षा बैठक में चारों ब्लॉक के समस्त स्कूलो की समीक्षा कि गई। वरकड़े ने निर्देशित किया कि कर्मचारियों की समस्या का ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर शीघ्र ही निराकरण किया करें। उन्हें ज्यादा पेंडिंग ना रखा जावे। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सोहन शिंदे, साजिद खान आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मन्नालाल ठाकुर ने माना। कार्यक्रम में जन शिक्षक प्रकाश वर्मा, राजा पाठक, जगदीश मुकाती, संतोष भाभर आदि का सराहनीय योगदान रहा। बैठक में समस्त प्राचार्य, बीआरसी, बीएसी, जन शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
