
जनगणना 2027 : नगर परिषद मोहगांव में प्रथम चरण हेतु प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जनगणना 2027 प्रथम चरण के लिए नगर परिषद मोहगांव में प्रथम दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य के लिए आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान करना है।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री विपिन बावनकर एवं श्री लीला राम बावनकर द्वारा शासकीय डीकेएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिससे सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी रूप से कर सकें।