
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नगरीय चार्ज पांढुर्णा में प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जनगणना 2027 द्वितीय चरण के अंतर्गत नगरीय चार्ज पांढुर्णा में द्वितीय बैच के प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
नगरपालिका सभाकक्ष पांढुर्णा में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान फिल्ड ट्रेनर श्रीमती सुनिता पवार एवं श्री उल्लास कावले द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर चार्ज अधिकारी श्री राजकुमार ईवनाती द्वारा प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को जनगणना के प्रथम चरण के संबंध में संबोधित किया गया तथा उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
