

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। ग्राम अजंदा मे दिपक जगदीश साट्या की पत्नी एवं तुकाराम हिरालाल पटेल (मनावर) की लाडली बिटिया पुजा का गत दिनो ब्रेन हेमरेज होने से अल्प आयु मे दुखद निधन हो गया था। 22 अप्रैल 2026 बुधवार शोकसभा कार्यक्रम के पश्चात उनके निजी निवास अजंदा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने पहुचकर साट्या एवं पटेल परिवार को संवेदना के साथ स्वर्गीय श्रीमति पूजा पाटीदार के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की! अन्नदान पगडी कार्यक्रम में पटेल एवं साट्या परिवार द्वारा सामाजिक धार्मिक संस्थाओं एवं गौशाला में दान दिया। गौ शाला वायल, मनावर, बालीपुर आश्रम, माँ रेवा घाट सेमल्दा, श्री हरिहर घाट तीर्थ क्षेत्र वराहनगर बड़ाबडदा मे दान स्वरूप राशि भेंट की! इस अवसर पर शोकसभा मे पंडित प्रवीण शर्मा राधै भैया द्वारा सभा को संबोधन कर ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय के नाम का उच्चारण के साथ मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ग्राम अजंदा, वायल के पाटीदार समाज सकल पंच एंव समाज के वरिष्ठ समाजसेवीयो के साथ अंन्य समाजजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!