A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

फर्जी विज्ञापन डालकर व भारतीय रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 ठग गिरफ्तार

फर्जी विज्ञापन डालकर व भारतीय रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 ठग गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामां थाना पुलिस ने ऑपरेशन एन्टीवायरस 2.0 के तहत साईबर ठगी करने वाले 03 मुलजिमान को गिरफतार किया व 01 विधि से संघर्षरत किशोर को किया निरूद्ध किया कब्जे से 07 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड के किया जप्त किया है।

Related Articles

प्राप्त जानकारी के अनुसार ,जयप्रकाश एएसआई मय जाप्ता द्वारा राष्ट्रीय साईबर पोर्टल 1930 से प्राप्त शिकायत की लोकेशन पर नंदेरा नहर के पास पालडी रोड से साईबर ठगी करते हुए मुलजिमान 1. मुस्ताक पुत्र कनवा उर्फ फजरु जाति मेव उम्र 45 साल निवासी अकाता थाना कामां जिला डीग, 2. विशाल पुत्र बनारसी जाति पंजाबी राजपूत उम्र 25 साल निवासी बास करमूका थाना कामां जिला डीग, 3. मुरसलीम पुत्र धम्मु जाति मेव उम्र 20 साल निवासी कोरली थाना सीकरी जिला डीग को गिरफतार कर व एक विधि से संघर्षरत किशोर के निरूद्ध कर उनके कब्जे से वित्तिय ठगी हेतु उपयोग में लिए जाने वाले इलेक्ट्रोनिक संसधान 07 मोबाईल फोन, सिम कार्ड को बरामद किया गया। उकत मुलजिमान एक दूसरे का सहयोग कर संगठित होकर भोले भाले व अनजान लोगो को भारतीय रेलवे में नौकरी के फर्जी विज्ञापन डालकर भारतीय रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करते हैं तथा सोशल साईट से अन्जान लोगो के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उन नम्बरो पर अश्लील व नग्न वीडियो दिखाकर व्यक्तियो की मोबाइल फोन से स्क्रीन रिकार्डिंग कर एवं होटलों में रूम कराने एवं अच्दी कंडीशन की गाडी को बेचने के एड डालकर फर्जी अकाउन्ट व स्केनर भेजकर वित्तीय ठगी करते हैं। सायबर ठगी से अर्जित धन को हम व दूसरे लोगो के फर्जी बैंक खाते एव अपने बैंक खातों में डिपोजिट कराकर निजी उपयोग हेतु संसाधन खरीद करने के काम में लेते हैं। इस कार्य में फर्जी मोबाईल फोन व सिम कार्ड का उपयोग करते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!