A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में “कंटीन्यूअस एकेडमिक इंट्रेक्शन कार्यक्रम” का सफल समापन

विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक पहल बनी व्यक्तित्व विकास का माध्यम

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में “कंटीन्यूअस एकेडमिक इंट्रेक्शन कार्यक्रम” का सफल समापन

विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक पहल बनी व्यक्तित्व विकास का माध्यम

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में तीन दिवसीय “कंटीन्यूअस एकेडमिक इंट्रेक्शन कार्यक्रम” का 18 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. एस. खान के संरक्षण में तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. ललिता धुर्वे एवं भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. डी. एस. बिसेन के मार्गदर्शन में भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विवेक कुमार सोनवाने ने बताया कि यह एक आंतरिक प्रस्तुतीकरण आधारित कार्यक्रम था, जिसकी थीम “विद्यार्थियों के द्वारा विद्यार्थियों के लिए” रखी गई थी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय की गहरी समझ विकसित करना, अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुतिकरण कौशल को निखारना तथा उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

उल्लेखनीय है कि यह गतिविधि विद्यार्थियों के “सतत् विस्तृत मूल्यांकन” के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए उन पर सामूहिक चर्चा भी की गई। इस अवसर पर एम.एससी. (भौतिक शास्त्र) के विद्यार्थियों सहित विभाग के सभी प्राध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की।

Show More
Back to top button