A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स का मुख्य सप्लायर नागपुर से गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स का मुख्य सप्लायर नागपुर से गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांढुर्णा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने MD  ड्रग्स के मुख्य सप्लायर को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में, तथा एसडीओपी श्री ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांढुर्णा श्री अमित कुमार दाणी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Related Articles

वाहन चेकिंग में मिला सुराग
दिनांक 16 अप्रैल 2026 को रात्रि करीब 7 बजे NH-47 स्थित भंडारगोंदी तिराहा के पास शिव दर्शन ढाबा के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने MD ड्रग्स के मुख्य सप्लायर के बारे में अहम जानकारी दी।

नागपुर में दबिश देकर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के आधार पर 18 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले के दिगोरी चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अभिषेक मिश्रा (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी
योगेश पैठनकर (30 वर्ष), निवासी तिगांव, जिला पांढुर्णा
अभिषेक मिश्रा (26 वर्ष), निवासी न्यू नरसाला, नागपुर

जप्त सामग्री
MD ड्रग्स 4.67 ग्राम (कीमत लगभग ₹10,000)
रेडमी मोबाइल फोन (सिम सहित)
यामाहा FZ मोटरसाइकिल
ओप्पो मोबाइल फोन व 2 सिम कार्ड

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुमार दाणी, उपनिरीक्षक शिवकरण पांडे, प्रधान आरक्षक गजानन मांगुलकर, आरक्षक अशोक हरसुले, पुष्पेंद्र सिंह एवं अखिलेश हिंगवे का विशेष योगदान रहा।
पांढुर्णा पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!