A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर  नीरज कुमार वशिष्ठ ने सहपरिवार किया जैविक ग्राम भुम्मा का भ्रमण ,जैविक खेती, बॉयोगैस और होम स्टे की संभावनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भुम्मा गांव

कलेक्टर  नीरज कुमार वशिष्ठ ने सहपरिवार किया जैविक ग्राम भुम्मा का भ्रमण

जैविक खेती, बॉयोगैस और होम स्टे की संभावनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भुम्मा गांव

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जैविक कृषि एवं ग्रामीण आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण बन रहे पांढुर्णा जिले के ग्राम भुम्मा का, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा सहपरिवार भ्रमण किया गया। जहां हर घर में पशुधन एवं बॉयोगैस की उपलब्धता है, वहीं अब इस जैविक ग्राम में होम स्टे विकसित करने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा सहपरिवार ग्राम भुम्मा पहुंचकर किसान श्री मटरूलाल डोंगरे के प्रक्षेत्र में हो रही जैविक हल्दी की खेती एवं प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती की प्रक्रिया की जानकारी ली। श्री मटरूलाल डोंगरे ने बताया कि उनकी जैविक हल्दी आस्ट्रेलिया, पेरिस एवं जापान तक निर्यात हो रही है और वे अन्य किसानों को भी इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने गांव के किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए सभी किसानों को समूह में हल्दी उत्पादन कर मार्केट लिंकेज के माध्यम से सामूहिक रूप से विक्रय करने के लिए प्रेरित किया, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। साथ ही, ग्राम भुम्मा की प्राकृतिक सुंदरता एवं जामसांवली तथा अर्द्धनारिश्वर मंदिर के समीप स्थित होने को ध्यान में रखते हुए गांव में होम स्टे निर्माण करने का सुझाव दिया, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त हो सकें।

ग्राम भुम्मा में लगभग 230 परिवार निवासरत हैं, जिनमें लगभग सभी परिवारों के पास पशुधन उपलब्ध है तथा करीब 85 प्रतिशत परिवार घरेलू उपयोग में बॉयोगैस का उपयोग कर रहे हैं। इससे गांव के किसान एलपीजी गैस पर निर्भर नहीं हैं। साथ ही, बॉयोगैस संयंत्र से निकलने वाली खाद का उपयोग खेतों में किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किसान श्री धनवत गोहिते के प्रक्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंगफली, मूंग, मक्का, गोभी एवं बॉयोगैस संयंत्र का अवलोकन किया तथा कृषक श्री प्रहलाद गोहिते के खेत में तरबूज की खेती का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों से जैविक खेती पर चर्चा की और मटरूलाल डोंगरे के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों से प्राकृतिक उत्पादों को जैविक हाट बाजार में उपलब्ध कराने की अपील की।

भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री पंकज पराडकर, श्री कैलाश चुर्वे, श्री दिलीप परतेती, ब्लॉक टेक्नॉलाजी मेनेजर श्री सुभाष साहू, असिस्टेंट टेक्नॉलाजी मेनेजर श्रीमती दीपिका गायकवाड़ सहित ग्राम के समस्त प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!