
बानसूर के आरसीआई स्कूल में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत पंवार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र आर्य, सचिव महेंद्र और पीएलबी दयालु सैनी ने भाग लिया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को विधि समिति द्वारा मामलों के निवारण, न्यायालय से समाधान और मोबाइल फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे पुलिस या न्यायालय में शिकायत करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस दौरान “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत बॉक्स स्थापित किया गया। निदेशक डॉ विजय यादव और प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।