A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाबा लकवादास के भव्य मेले का आयोजन

बानसूर के जमुनानली स्थित श्याम मंदिर पावन स्थल पर बाबा लकवादास के भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने आस्था के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मेले के दौरान कुश्ती दंगल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल के अंत में  कुश्ती भी आयोजित की गई जिसने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, खेल-तमाशे और खान-पान की स्टॉल भी लगीं, जहां लोगों ने परिवार के साथ जमकर आनंद लिया। यहां स्थित खाटू श्याम बाबा का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसके चलते इस मेले का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

 

Related Articles

मेला कमेटी के सदस्यों के अनुसार, इस मेले का आयोजन हर वर्ष पारंपरिक रूप से किया जाता है। मेले में आए श्रद्धालुओं ने बाबा लकवादास के दर्शन कर अपने जीवन को पवित्र किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच महेश चंद ढाचौलिया, पूर्व सरपंच विजय पंसारी, किशनलाल यादव, विजय, मुरारीलाल मीना, सचिन जैन, नमोनारायण जैन सहित मेला कमेटी सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More
Back to top button