

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 31 मार्च स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में
गेहूं खरीद के लिए तीन केंद्र बनाए गए
है। तथा ग्रामीण क्षेत्र के शेखुपुर व कुसमरा में दो केंद्र बनाए गए है। तथा
किसानो के गेहूं की तौल एक अप्रैल से
प्रारंभ हो जाएगी। तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।
कस्बा के मंडी समिति में खाद्य एवं रसद
विभाग के दो गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए है। तथा पीसी एफ कृषक सेवा केंद्र का
एक केंद्र है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के शेखुपुर व कुसमरा में गेहूं खरीद
केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्र प्रभारी द्वारा अपने अपने केंद्र में गेहूं खरीद के
बैनर लगा दिए गए है। खाद्य एवं रसद
विभाग के केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने
बताया कि कांटा, बोरी सिलाई मशीन
व छन्ना, तथा बोरा भी उपलब्ध है। एक
अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के गेहूं की तौल कराई जाएगी
तौल 15 जून तक होगी। तथा गेहूं का
समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल
निर्धारित किया गया है। भुगतान किसानो के खाते में किया जाएगा। गेहूं
खरीद की तैयारियां पूरी की गई है।