
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम खान द्वारा खाद्य विभाग की टीम के साथ करंजिया स्थित माँ नर्मदा भोजनालय में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। मौके से 5 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर अम्बे एचपी गैस, करंजिया की सुपुर्दगी में दिया गया।
उक्त प्रकरण में द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।