A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहपुरा के सांदीपनी विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न

मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का विद्यार्थियों ने किया सामूहिक अवलोकन

डिंडौरी  विकासखंड शहपुरा के सांदीपनी विद्यालय में आज शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2026 का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर, तिलक वंदन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाइव प्रसारण का सामूहिक रूप से अवलोकन किया गया, जिसमें शिक्षा के महत्व एवं विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।   इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं जागरूकता का वातावरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके शहपुरा आगमन से क्षेत्र को विशेष महत्व मिला है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही विद्यालयों में नियमित कैरियर गाइडेंस प्रदान करने एवं आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र आदि के अभाव में लंबित प्रवेश प्रकरणों का निराकरण विद्यालय स्तर पर ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को जीवन का महत्वपूर्ण कवच बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि डिंडोरी जिले ने कक्षा 8वीं में प्रदेश में तीसरा और कक्षा 5वीं में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 98% नामांकन हुआ था और इस वर्ष 100% लक्ष्य रखा गया है। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और प्रत्येक विद्यालय में कलेक्टर का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

तत्पश्चात कार्यक्रम में पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, गणवेश वितरण एवं स्टेट चैंपियनशिप 2025-26 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं-देवन्ती पुशाम, अभिलाषा परस्ते, रुकमणी परस्ते, गंगोत्री मरावी, राजेश्वरी परस्ते, आरती मरावी, संतोषी सैयाम, पालमी कुलस्ते, नमीता मार्को, मोनिका नेताम, राधिका धुर्वे एवं सुखीपा धुर्वेकृको सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मों, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, डीपीसी श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!