A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :भीम आर्मी युवा मोर्चा की गोष्ठी, नए पदाधिकारी नियुक्त

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा/हमीरपुर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कां) युवा मोर्चा के तत्वाधान में 30 मार्च को मौदहा नगर स्थित संत कबीरदास आश्रम में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉकी बाल्मीकि ने की, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

गोष्ठी में सौरभ अनुरागी को 228 विधानसभा अध्यक्ष, हमीरपुर तथा शिवम् कुमार वर्मा को नगर अध्यक्ष, मौदहा नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल संयोजक संदीप बाल्मीकि, अनिकेत सूर्यवंशी, पूर्व मंडल महासचिव मोहित माही सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 13 अप्रैल की बाइक रैली और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि अंबेडकर जयंती मौदहा नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button