
बानसूर। सनराईज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष यादव ने कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा मे 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। आयुष की इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है और बड़े-बड़े विद्यालयों को पछाड़कर अपना परचम तहसील स्तर पर लहराया है।

विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसमें केशव यादव (97.17%), कार्तिक बोयत (96.67%), हितेश यादव (94.33%), प्रियांशी चौधरी (92.50%), दीपक खटीक (92.17%), पलक यादव (91.33%) और हितेश यादव (90.67%) शामिल हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण कुमावत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और बताया कि विद्यालय दिखावा और झूठे प्रचार से दूर रहकर हमेशा श्रेष्ठ परिणाम देता है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों का विश्वास, विद्यार्थियों की लगन और मेहनत तथा स्टाफ साथियों का समर्पण सराहनीय है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसका कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर और विद्यार्थियों को माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय परिवार सभी अभिभावकों को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद देता है और पूरा विश्वास दिलाता है कि आगे भी और श्रेष्ठ परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।