A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026’ तेज, 12 मंडलों में हो रहे प्रशिक्षण वर्ग

 भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026’ तेज, 12 मंडलों में हो रहे प्रशिक्षण वर्ग

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना, मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला पांढुरना में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के कुल 12 मंडलों में अलग-अलग तिथियों पर इन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पांढुरना एवं सौसर विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं 16 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर दो दिवसीय सत्रों में आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र के साथ किया गया, जिसमें मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ विधिवत शुरुआत की गई।


प्रशिक्षण वर्गों में विषय विशेषज्ञ वक्ता निर्धारित विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इन सत्रों में भाजपा का इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा मीडिया सेंटर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बनर्जी, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़ एवं अनिल कुमरे, प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक संतोष जैन तथा सहसंयोजक देवेंद्र गायकवाड़, देवदास राउत और राजेंद्र भक्तते ने प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा साझा की।


अब तक पांढुरना नगर मंडल, सिवनी नगर मंडल तथा सौसर विधानसभा के लोधीखेड़ा एवं रामाकोना मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। शेष मंडलों में भी यह अभियान क्रमवार जारी है।
प्रशिक्षण में शामिल प्रमुख वक्ताओं में संतोष जैन, देवदास राउत, देवेंद्र गायकवाड़, राजेंद्र भकते, नानाभाऊ मोहोड़, मोरेश्वर मर्सकोले, रवि फरकसे, नरेंद्र परमार, सुरेश कोठे, विलास घोगे, प्रीतम राउत, परसराम राने, रूपेश शेरके, होमदेव वांजरकर, श्रीमती सुनंदा डोंगरे, एडवोकेट वैशाली महाले, उषा भमोरे एवं माया राउत सहित अन्य शामिल हैं, जो विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Related Articles


भाजपा जिला इकाई द्वारा सभी 12 मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही विषय वक्ताओं की भी नियुक्ति की जा चुकी है, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।
जिला पदाधिकारियों ने अपेक्षित श्रेणी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कराएं और प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!