A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिट_इंडिया_वूमन्स_वीक के तहत महिलाओं व बालिकाओं की साइकिल रैली आयोजित

फिट_इंडिया_वूमन्स_वीक के तहत महिलाओं व बालिकाओं की साइकिल रैली आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मोनिका बिसेन के मार्गदर्शन में विकासखंड पांढुर्णा के नगरपालिका ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम फिट इंडिया वूमन्स वीक के विषय पर महिलाओं और बालिकाओं की साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हमारे समाज की महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता इन तीनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button