
फिट_इंडिया_वूमन्स_वीक के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम फिट इंडिया वूमन्स वीक के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07 मार्च 2026 को महिलाओं और बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ एवं अन्य खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया ।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई।

इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि स्वस्थ और सशक्त महिला ही समाज और परिवार के विकास की मजबूत आधारशिला होती है।