A2Z सभी खबर सभी जिले की

07 मार्च को पांढुर्णा सहित छिन्दवाड़ा वृत्त में मनाया जाएगा “लाईनमैन दिवस”, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का होगा सम्मान

07 मार्च को पांढुर्णा सहित छिन्दवाड़ा वृत्त में मनाया जाएगा “लाईनमैन दिवस”, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का होगा सम्मान
संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

म.प्र. पू. क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर क्षेत्रांतर्गत समस्त फ्रंट लाइन टीम (विद्युत लाईन कार्मिक) के सम्मान के लिए 07 मार्च 2026 को “लाईनमैन दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पांढुर्णा सहित अमरवाड़ा, चौरई, सौसर, जुन्नारदेव और परासिया के संभागीय कार्यालयों में प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार शहर एवं पूर्व संभाग छिन्दवाड़ा के लिए “लाईनमैन दिवस” का आयोजन प्रशासनिक भवन परिसर, खजरी रोड छिन्दवाड़ा में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में कंपनी के नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स लाईन कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि, विद्युत ठेकेदार, आउटसोर्स एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य कार्मिक भी आमंत्रित रहेंगे।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान लाईन कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। इसमें कंपनी द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के दौरान विद्युत रखरखाव एवं सुधार कार्यों में सुरक्षा नियमों का पालन, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर जोखिम रहित कार्य करना, उपभोक्ताओं से व्यवहार एवं उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

“लाईनमैन दिवस” के अवसर पर प्रत्येक संभाग से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाईन कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छिन्दवाड़ा वृत्त के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 लाईन कर्मचारियों को क्षेत्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में माननीय प्रबंध संचालक का संदेश वाचन किया जाएगा तथा कंपनी द्वारा तैयार की गई “सुरक्षा शपथ” भी लाईन कर्मचारियों को दिलाई जाएगी।
अधीक्षण अभियंता श्री सुनील कुमार सिन्हा ने समस्त उपभोक्ताओं, विद्युत ठेकेदारों, लाईन कर्मचारियों एवं बाह्य स्त्रोत कार्मिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!