
बानसूर के त्यागी जी मंदिर के पास स्थित एल पी एस स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने पुष्प होली खेली। इस अवसर पर बच्चों ने होली के भक्ति गीतों पर नृत्य किया और एक दूसरे पर पुष्प बरसाए। बच्चों ने होली का आनंद लेते हुए अपने दोस्तों के साथ खुशियां मनाईं।

स्कूल क़ी प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने बताया कि पुष्प होली का आयोजन बच्चों को होली के महत्व और संस्कृति से जोड़ने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक भावना का विकास होता है।
