A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

बड़वारा पुलिस ने किया पकड़कर किया फरार आरोपी को गिरफ्तार,08 माह से पुणे महाराष्ट्र में जाकर छिपकर रह रहा था

ग्राम नन्हवारा खुर्द में हुई अंधी हत्या के 08 माह से फरार आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया ।

08 माह से पुणे महाराष्ट्र में जाकर छिपकर रह रहा था हत्या फरार आरोपी बड़वारा पुलिस ने किया पकड़कर किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम नन्हवारा खुर्द में हुई अंधी हत्या के 08 माह से फरार आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बड़वारा के अपराध क्र. 348/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)V SC/ST ACT के मामले में आरोपीगणों नें माह जून 2025 में मृतक संदीप चौधरी पिता स्व. विश्राम चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी नन्हवारा खुर्द की लाठी डण्डा से मारपीट कर हत्या कर दी थी घटना एक फरार आरोपी दीपक कोल पिता बुद्धू कोल उम्र 20 साल निवासी ग्राम नन्हवारा खुर्द थाना बड़वारा का घटना दिनांक से फरार था ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फरार आरोपी दीपक कोल की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जो श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डा. संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक / प्रभारी डीएसपी हेडक्वार्टर श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में मामले के फरार आरोपी की पता तलाश हेतु थाना स्तर पर थाना प्रभारी बड़वारा श्री कृष्ण कुमार पटेल व्दारा टीम का गठन किया गया । मामला गंभीर प्रकृति का होने से टीम द्वारा अविलंब तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्य सीडीआर व मुखबिर तंत्र के माध्यम से फरारा आरोपी दीपक कोल की पता तलास की गई जो जिसकी लोकेशन पुणे महाराष्ट में आने से टीम को त्वरित रवाना किया गया जो टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर पहुंचकर फरार आरोपी दीपक कोल को धर दबोचा एवं वापस थाना आकर आरोपी दीपक कोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया गया है ।

Related Articles

विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, सउनि सतेन्द्र सिंह, सायबर सेल से आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!