A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, मतदाता सूची में अनियमितताओं पर जताई चिंता*

विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन रहे उपस्थित*

*विधायक कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, मतदाता सूची में अनियमितताओं पर जताई चिंता*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन रहे उपस्थित*
पांढुरना। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना द्वारा विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा मतदाता सूची में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पांढुरना विधानसभा प्रभारी श्री जिनेश जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी समय में ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों तक अपनी सक्रिय पहुंच बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगी और जरूरत पड़ी तो प्रशासन के समक्ष उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं विधायक श्री नीलेश उईके ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।


*इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति*
बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे, सौसर ब्लॉक अध्यक्ष श्री डॉ. राजेन्द्र यमदे, सेवादल जिला अध्यक्ष श्री जनार्धन टापरे, वरिष्ठ नेता श्री आनंदराव कोल्हे, जिला प्रवक्ता श्री विठ्ठल गायकवाड़, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीना ढोके, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रशांत धुर्वे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री जिमी टाकभौरे, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अरुण धुर्वे, युवा विधानसभा अध्यक्ष श्री बंटी ठाकूर, राजीव गांधी पंचायत जिला अध्यक्ष श्री रवि खापरे, एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गणपति आगरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में अपने विचार रखे।


*बूथ स्तर पर संगठन विस्तार पर जोर*
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम तैयार कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी।
*मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठे सवाल*
बैठक के दौरान मतदाता सूची में नाम काटने, नाम जोड़ने में लापरवाही और फर्जी प्रविष्टियों जैसी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।
*आभार प्रदर्शन*
बैठक के समापन पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में पांढुरना जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!