A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध व रामजी के कारुणिक विलाप से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध व रामजी के कारुणिक विलाप से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

मनमोहन गुप्ता कामां डीग2 9783029649

कुमार विक्रम शर्मा का ( हनुमानजी ) अभिनय रहा प्रसंसनीय

Related Articles

कामां – कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के मंचन में श्रीराम का अंगद को लंका भेजना ,अंगद रावण संवाद, रावण माल्यावंत वार्ता, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण शक्ति , हनुमान जी का संजीवनी लाना, कालनेमि प्रसंग श्रीरामजी का विलाप, लक्ष्मण का स्वस्थ होना आदि लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया अंगद-रावण संवाद व लक्ष्मण- मेघनाद युद्ध में दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए वहीं रामजी के कारुणिक विलाप से दर्शक भावुक हो उठे जिसमें श्रीराम भुवनेश्वर शर्मा ,लक्ष्मण इशांत शर्मा, भरत बंश शर्मा, हनुमान जी कुमार विक्रम, रावण मुकेश शर्मा, मेघनाद धीरज शर्मा, अंगद अनिल शर्मा, विभीषण राजेन्द्र शर्मा, माल्यवंत पवन पाराशर, सुसेन वैध लीलाधर शर्मा, कालनेमि ओंमकार शर्मा, मकरी अभय पाल सिंह,बिदूषक गिरधर शर्मा , सुग्रीव प्रदीप शर्मा, जामवंत पवन सोनी आदि ने भावपूर्ण अभिनय किया । इससे पूर्व मुकेश अवस्थी व जमुना प्रसाद आड़तिया ने रामजी व लक्ष्मणजी की आरती उतारकर मंचन का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर पार्श्व संवाद सहायक भुवनेश कटारा, सह पात्र प्रधान अरुण पाराशर व सह कथा व्यास की भूमिकाएँ महत्वपूर्ण रहीं

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!