A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्री वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय – सीमा बैठक संपन्न

जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर

*कलेक्टर श्री वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) बैठक सम्पन्न*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना- आज जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और जन-शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी प्रकरणों का समयबद्ध व पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

बैठक में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेघा शर्मा और सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर, सीईओ जनपद श्रीमती बंदु सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!