A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

ग्राम अंबाडा में संगोष्ठी एवं आनंद उत्सव का आयोजन

*ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्राम अंबाड़ा में संगोष्ठी एवं आनंद उत्सव का आयोजन*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत 12 जनवरी से 30 जनवरी तक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में ग्राम अंबाड़ा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में ग्राम अंबाड़ा में उत्साह और उमंग का पर्व आनंद उत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम अंबाड़ा में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इस दौरान लोगों को जैविक खेती एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
आनंद उत्सव के अवसर पर कबड्डी, खो-खो, रस्सा कसी, चेयर रेस सहित अनेक प्रकार के खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे, ग्राम के सरपंच, सचिव श्री सागर जी, शाला के शिक्षक पाटिल सर, घोरमारे सर, उपसरपंच, पंच, सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!