A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

आग लगी/ समाचार

लगी आग से सौकड़ो बीघा गेहूँ की फसल आग में स्वाहा !

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम नईबजार के मौजा_ खर्गसीपुर में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण करीब सैकड़ों बीघा खड़ी गेहूँ की फसल आग में स्वाहा हो गया।

जानकारी के अनुसार चंदौली जिला के कजहरा के सिवान से आग लगी जो खड़ी गेहूँ की फसल में आग की उठती लपटे देख ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ दौड पड़े लेकिन तेज हवा का साथ पाकर आग विकराल रूप धारण कर तेजी से पूर्व दिशा में नई बाजार की तरफ चली गई जिससे अन्य खेतों में आज पड़कर नई बाजार तक पहुंच गई।

पकी खड़ी गेहूं की फसल को अपने आगोश में कर गॉव के तरफ बढ़ने लगा।
ग्रामीण लाठी व डंडा की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे तथा फायर बिग्रेड को ग्रामीणों ने बार-बार 101 पर फोन करने के बाद में आग फायर बिग्रेड की कड़ी मसक्कत से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी जनपद चन्दौली के ग्राम असना के सिवान से गेहूँ की खड़ी फसल में लगी आग पछुवा हवा का साथ पाकर तीब्र गति से खरगसीपुर मौजा के करीब सैकड़ों बीघा गेहूँ की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया।
असना से लेकर खरगसीपुर तक करीब 800 बीघा गेहूँ की फसल जलकर भस्म हो गया है।
फायर बिग्रेड व ग्रामवासियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। थोड़ी भी लापरवाही होती तो आग गॉव को तबाह कर देता। आगलगी में नईबजार गॉव के जहागीर खाँ का _8 बीघा, असलम खॉ का _7 बीघा, अलीशेर खां का_ 3 बीघा, गनपत यादव का _3 बीघा के साथ अफजल खाँ, जल्लू खाँ, मकसूद खाँ, लियाकत खॉ, मुहाइददीन खाँ, तैफीक खॉ सहित कई किसानों का गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि_ मन्नू सिंह मौके पर पहुँचकर पीड़ित किसानों को सांत्वना दिया तथा जल्द ही क्षतिपूर्ती दिलाने का भरोसा दिलाया।
मौका मुआयना कर रहे लेखपाल विजय कुमार, मंतोष सिंह ने बताया कि आगलगी के कारण फसल के क्षति का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा। को प्रस्तुत किया जायेगा।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!