A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हृदयघात से दूकानदार की मौत, परिजनों में कोहराम

हमीरपुर से ब्यूरो राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। बुधवार को तड़के अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद अचेत हुए फास्ट फूड कारोबारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

कस्बे के लखना पुरवा निवासी देवराज वर्मा (40) का कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में फास्ट फूड बेचने का कारोबार था। मंगलवार को रात करीब 11:00 बजे वह दुकान से घर लौटे और खाना खाकर सो गए। बुधवार को तड़के करीब 3:30 बजे उन्होंने पत्नी उमा देवी से सीने में तेज दर्द होने के बाद बताई और घर में ही बेहोश हो गया। परिजन उनको कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे वृद्ध मां रामबाई,पत्नी उमा देवी, पुत्र कार्तिक (13), कुणाल (10), केदन (7) को रोता बिलखता छोड़ गया है। दोपहर में कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। यहां पर सभासद गोपाल बजाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!