
थाना
लालगंज, जनपद बस्ती
दिनांक: 16.01.2026
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में थाना लालगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दोनों पक्षों के कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री अभिनन्दन सर के आदेश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकान्त सर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदय श्री कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री संजय कुमार थाना लालगंज जनपद बस्ती नेतृत्व मे थाना लालगंज पुलिस टीम ने ग्राम बगही में हुई मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।
घटना का विवरण:
दिनांक 15.01.2026 को शाम के समय ग्राम बगही मोड़ पर चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/2026 और मु0अ0सं0 17/2026 पंजीकृत किए गए थे। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के वांछितों को गिरफ्तार कर लिया।
________________________________________
प्रथम पक्ष (मु0अ0सं0 16/2026):
धारा: 109, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 3(5) BNS गिरफ्तार अभियुक्त:
1. अजीत चौधरी उर्फ सोनू पुत्र रामसिंह निवासी: मरवटिया, थाना लालगंज, बस्ती
2. लालजी पुत्र रामआसरे निवासी: मरवटिया, थाना लालगंज, बस्ती
3. दीपू पुत्र रंगीलाल चौधरी निवासी: कठैचा नाथनगर, थाना महुली, संतकबीर नगर
द्वितीय पक्ष (मु0अ0सं0 17/2026):
धारा: 109, 191(2), 118(2), 115(2), 352, 351(3), 3(5) BNS गिरफ्तार अभियुक्त:
1. अमर सिंह पटेल पुत्र सुभाष चन्द (निवासी: ग्राम बगही, थाना लालगंज, बस्ती)
2. भीमसेन पटेल पुत्र सुभाष चन्द्र (निवासी: ग्राम बगही, थाना लालगंज, बस्ती)
3. श्रवण चौधरी पुत्र उमेश चौधरी (निवासी: ग्राम बगही, थाना लालगंज, बस्ती) – (विवेचना के दौरान नाम प्रकाश में आया)
________________________________________
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
• प्रभारी नि0 श्री संजय कुमार
• उ0नि0 महेश कुमार शर्मा (विवेचक)
• उ0नि0 अनन्त कुमार मिश्र, उ0नि0 देवव्रत शर्मा,
• का0 अर्जुन, का0 अनिल यादव, का0 अरविन्द दूबे, का0 विकास गौड, का0 अरविन्द कुमार थाना लालगंज, जनपद बस्ती
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080