
हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद मांडू में समिति के द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया
मां नर्मदा परिक्रमा कर मांडू पहुंचे पहलवान
मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में ग्रामीणों ने किया भोला पहलवान का स्वागत

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/चतुर्भुज श्री राम की नगरी मांडू में हिंदू सम्मेलन सफल आयोजन के बाद हिंदू सम्मेलन के समितियां के द्वारा चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू में हिंदू सम्मेलन समिति का मिलन सार कार्यक्रम हुआ साथ ही सह भोज कार्यक्रम भी हुआ साथ ही जिसमें हिंदू सम्मेलन के संरक्षक महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं हिंदू सम्मेलन के कार्यकर्ताओं के द्वारा महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया वही समिति सदस्य द्वारा कहा गया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष में धार भोजशाला में मांडू चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के नेतृत्व में अखंड पूजा सफल आयोजन रहा जिसके लिए आज मांडू नगर के वाशियो के द्वारा चतुर्भुज श्री राम मंदिर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज का नगर की तरफ से स्वागत किया गया वही मनु नगर के वाशियो के द्वारा शनिवार रात मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूरी कर लौटे भोला पहलवान यादव का भी स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी पहली नर्मदा परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी की।
मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भोला यादव का मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, रामायण मंडल और नंदवंशी यादव समाज के सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान भोला यादव को शाल, श्रीफल और भगवान राम का चित्र भेंट किया गया। नगर वासियों ने ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ मांडू नगर में जगह-जगह फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस सम्मान पर भोला यादव ने सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने सभी को जीवन में एक बार मां नर्मदा की परिक्रमा करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, रविंद्र परिहार, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण यादव, सोमनाथ तिवारी, नंदवंशी यादव समाज के अध्यक्ष ओम यादव, चंद्रशेखर कुशवाहा, संदीप लिलर, जयंत परिहार, चंद्रशेखर लिलर,राहुल यादव,पूर्व सैनिक भूपेंद्र सिसौदिया,राहुल सेन मांडव ,विकाश यादव,और जितेंद्र यादव ,रामायण मंडल सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित थे।
