


जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने नववर्ष स्नेह मिलन एवं नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह किया आयोजित
संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामा डीग 9783029649
कामा -कस्बे की समाजसेवी संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने शिव शक्ति तमोलिया भवन में नव वर्ष स्नेह मिलन व नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल की अध्यक्षता,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा के मुख्य आथित्य,उमाशंकर शर्मा व ब्रजेंद्र यादव के विशिष्ट आथित्य में आयोजित किया गया।
जायन्ट्स ग्रुप के फेडरेशन ऑफिसर हर प्रसाद नाटाणी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कवि कैलाश सोनी स्वर्णिम द्वारा कामवन धाम निराला गीत से हुई तो यूनिट डायेरक्टर संजय जैन बड़जात्या ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, उपाध्यक्ष सुरेश सोनी,राधाशरन शर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, सचिव डॉ संजय शर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तो उपस्थित लोगों ने नूतन अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बी सरकार द्वारा जादु का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया तो व्यापार महासंघ अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। फाउंडर प्रेसिडेंट हरि कुम्हेरिया व सुनील तमोलिया के अनुसार कार्यक्रम के दौरान तीर्थराज विमल कुंड सेवा समिति के सदस्यों को निस्वार्थ सेवा के लिए गोविंद सिंह गुर्जर,भल्लू मुखिया, दीपक गर्ग,अज्जू तिवारी,मोनू खंडेलवाल,कपिल उर्फ बंटी,पप्पू का अभिनंदन भी किया गया। यूनिट डायरेक्टर संजय जैन ने संचालन करते हुए कहा कि सभी समाजों ने कामां का नाम कामवन करने की मांग प्रमुखता से रखी जो अति सराहनीय है।
इस अवसर पर हर शंकर खंडेलवाल, कृष्ण मुरारी, महेंद्र अरोड़ा,घनश्याम गर्ग,अनिल सोनी,प्रमोद पुजारी,मनोज गोयल आदि सदस्यों ने अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कामवन के विकास की विस्तृत रुपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया।