A2Z सभी खबर सभी जिले कीसोनभद्र

रेणुसागर पावर डिवीजन द्वारा आयोजित जल संरक्षण अभियान का समापन समारोह

चन्दन गुप्ता

सोनभद्र//रेनुसागर दिनांक-08/04/2024 को हिन्डालको इन्डस्ट्रीज लिमिटेड रेणुसागर पावर डिवीजन द्वारा आयोजित जल संरक्षण अभियान के समापन समारोह में रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डा०पूनम वार्ष्णेय जी के कुशल मार्गदर्शन व विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद उनीब खान व अशोक कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराते हुए “जल संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता ” में आराग्या गुप्ता कक्षा- 4-ब ने प्रथम, खुशी कुमारी कक्षा- 5-ब ने द्वितीय, अलीशा कक्षा- 5-ब ने तृतीय व वंदना कक्षा- 4-ब ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया! इसी क्रम में “जल संरक्षण कविता” प्रतियोगिता में आराध्या कक्षा- 5-ब ने प्रथम, परी चौरसिया कक्षा- 5-स ने द्वितीय, इशिका सिंह कक्षा- 5-स ने तृतीय व सायरा कक्षा- 5-स ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया! इसी क्रम में ” जल संरक्षण ” पर आधारित नुक्कड़ नाटक के लिए विद्यालय के बच्चों क्रमशः कार्तिक कक्षा- 4-ब, शिवम पाण्डेय कक्षा- 4-ब, हर्ष पाण्डेय कक्षा- 4-ब, लक्की कुमार कक्षा- 5-ब, आदित्य साह कक्षा- 5-ब, खुशी कुमारी कक्षा- 5-ब, इशिका सिंह कक्षा- 5-स, सायरा कक्षा- 5-स, परी चौरसिया कक्षा- 5-स व प्रिन्स कुमार कक्षा- 5-अ को पुरस्कृत किया गया! सभी बच्चों को पुरस्कार यूनिट हेड श्री आर०पी०सिंह व एच ० आर० हेड श्री शैलेश विक्रम सिंह जी द्वारा दिया गया तथा बच्चों के नुक्कड़ नाटक की खूब प्रशंसा की गई!

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!