A2Z सभी खबर सभी जिले की

**15 जनवरी को जमशेदपुर में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का रात्रिकालीन सेवा अभियान

 

जरूरतमंदों को मिलेगा मानवीय सहयोग**

जमशेदपुर।

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन के तत्वावधान में दिनांक 15 जनवरी 2026 को एक विशेष रात्रिकालीन सेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान रात्रि 10 बजे गोविंदपुर से प्रारंभ होकर टेल्को, नीलडीह, जेम्को, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, रेलवे स्टेशन होते हुए साकची तक संचालित किया जाएगा।

Related Articles

इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाना है। अभियान का नेतृत्व संगठन के प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक संरक्षण), झारखंड राज्य श्री आनंद किशोर करेंगे।

अभियान में संगठन के प्रमुख सदस्य श्री संतोष दुबे, श्री गणेश चंद्र, श्री गणेश पासवान, श्री मोहम्मद वसीम खान, श्री राजेंद्र भुइयां, श्री उमेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य सदस्य सक्रिय रूप से सहभागिता निभाएंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रात्रिकालीन सेवा अभियान मानवाधिकारों की रक्षा, संरक्षण तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग को राहत एवं सहयोग प्राप्त होगा।

— आनंद किशोर

प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक संरक्षण), झारखंड राज्य

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!