

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर।जिला धार।। माँ नर्मदा जन्मोत्सव तथा माँ नर्मदा मंदिर मलवाड़ा की 12 वीं वर्षगांठ पर भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 19 जनवरी से 25 जनवरी तक दोपहर 12 से सायं 04 बजे तक माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण, मलवाड़ा में किया गया है। ब्रम्हलीन संत श्री गजानंद जी महाराज सा. अनन्त श्री महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज श्री पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा की प्रेरणा से कथा वाचिका विदुषी अंजली जोशी बेटमा द्वारा सुमधुर, सरल एवं अमृतमयी वाणी से श्री शिव महापुराण कथा होगी। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा 19 जनवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे से ग्राम-मलवाड़ा से मंदिर प्रांगण तक निकाली जाएगी। माँ नर्मदा पूजन व देवी यज्ञ शिव पूजन अभिषेक व यज्ञ राधाकृष्ण पूजन व यज 23, 24, 25 जनवरी 2026 प्रातः 8 से 12 एवं दोप. 3 से 6 बजे तक होगा।
श्री शिवमहापुराण कथा के मुख्य यजमान गोपीलाल दौलत यादव, बोधवाड़ा। शिवपूजन के मुख्य यजमान ओमप्रकाश भगवान पाटीदार सिघाना। श्री राधाकृष्ण पूजन यजमान घनश्याम नान्जी पाटीदार मांडवी। माँ नर्मदा पूजन यजमान गोविन्द शंकर पाटीदार ग्राम पुरा रहेंगे। मां नर्मदा चुनर यात्रा 25 जनवरी रविवार को निकाली जाएगी। मां नर्मदा जी को चुनरी चढ़ाने के यजमान प्रकाश जीवाजी पाटीदार, डोंगरगांव। पाटीदार समाज महिला मंडल, बायल सुरेश जैन, मेघनगर (झाबुआ) रहेंगे। पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा 25 जनवरी 2026, रविवार को दोप. 12 बजे से होगा। माँ नर्मदा मंदिर संस्थान, मलवाड़ा आयोजन समिति ने सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के रसपान के लिए सभी सनातन धर्मावलंबियों से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की।